हरिओम यादव ने सपा पर साधा निशाना, कहा कि- समाजवादी पार्टी अब लोकसभा की सिंगल सीट भी नहीं जीत पाएगी’

क्राइम रिव्यू: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मुलायम सिंह के समधी पूर्व विधायक हरिओम यादव का समाजवादी पार्टी पर जुबानी हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब से हरिओम यादव को पार्टी ने निष्कासित किया है, तब से वह लगातार रामगोपाल यादव और उनके पुत्र अक्षय यादव व समाजवादी पार्टी  लगातार उन पर हमला करते नजर आ रहे हैं। विधायक हरिओम ने कहा कि, जब से नेताजी ने पार्टी बनाई थी तब से हम नेताजी के साथ रहे।

बता दें कि, इस दौरान पूर्व विधायक हरिओम यादव ने कहा कि, जब से नेताजी ने समाजवादी पार्टी बनाई, लोकदल बनाया और क्रांति मोर्चा बनाया, तब से ही हम पार्टी के लिए काम करते चले है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के लोगों ने हमें अपमानित किया, हमारे लोगों को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि, हमें लोगों की सेवा करनी थी इसलिए हमने बीजेपी ज्वाइन किया है और भारतीय जनता पार्टी ने हमें सम्मान दिया है। वहीं, उन्होंने सरकार की उपलब्धियों बताते हुए कहा कि, सीएम योगी ने अपराध मुक्त प्रदेश बना दिया है।

और भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह का चुनाव में गठबंधन का बड़ा एलान, बताया किसे मिलेगा बहुमत?

हरिओम यादव ने कहा कि, समाजवादी पार्टी अब खत्म होने जा रही हैं। समाजवादी पार्टी अब लोकसभा की सिंगल सीट नहीं जीत पाएगी। रहा सवाल मुसलमानों का तो वह अब 2024 में कांग्रेस की तरफ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, नगर निगम चुनाव में यादवों ने साबित कर दिया कि 70 परसेंट यादव अब बीजेपी में शामिल है। वहीं, पूर्व विधायक ने कहा कि, प्रोफेसर रामगोपाल यादव का लड़का यहां टिकट बेचने आया था, पार्षद मेयर या नगर पंचायत के सभी तरह की टिकट समाजवादी पार्टी ने बेचा है। विधानसभा चुनाव में पांच पांच करोड़ रुपए की टिकट दी गई थी। इसके बाद फिरोजाबाद के मेयर प्रत्याशी को लेकर उन्होंने कहा कि, पार्टी ने यह नहीं देखा प्रत्याशी कैसा है और किसको टिकट दिया है, इसी वजह से समाजवादी पार्टी चुनाव हारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!