एलडीए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष से मिला भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल

व्यापार मंडल ने व्यापारी व किसानो की समस्याओं पर एलडीए उपाध्यक्ष से की चर्चा

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी से उनके कार्यालय में मिला और बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर व्यापर मंडल के प्रतिनिधियों ने एलडीए के उपाध्यक्ष से उद्यमी व्यापारी और किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। जिसपर एलडीए उपाध्यक्ष ने व्यापर मंडल के प्रतिनिधि मंडल को सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि किसी भी उद्यमी व्यापारी या किसान का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान, अजय अवस्थी, उमेश शुक्ला, विजय यादव आदि साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!