गुड़म्बा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से महिला घायल

पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद में गोली चलने की बात आई सामने

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। गुड़म्बा थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में गुरुवार देर रात एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल महिला को परिवारीजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वही परिवारीजनों ने गुड़म्बा पुलिस को करीब एक घंटा देरी से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति नितिन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की प्राथमिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद में पत्नी को गोली लगी है। गोली महिला ने खुद मारी है या पति ने। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर गुड़म्बा मुहम्मद अशरफ ने बताया कि कल्याणपुर निवासी उषा सिंह अपने पति नितिन सिंह के साथ रहती है। गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे नितिन रात को शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। इसी बीच पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसी बीच गोली चलने से उषा सिंह घायल हो गई। गोली उनके पेट मे लगी थी। परिवारीजन घायल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के चिकित्सको ने पुलिस को सूचना देने के बाद ही घायल को भर्ती करने की बात कही। जिसके बाद परिजनों ने गुड़म्बा पुलिस को सूचना दी। पति नितिन ने बताया कि पत्नी दरवाजे के बाहर निकली ही थी कि बदमाशों ने उसको गोली मार दी, जबकि बदमाशों का निशाना वह खुद था। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिवारिक विवाद में पति पत्नी के बीच गोली चली है। सीसीटीवी जांच में भी घर की ओर कोई नहीं आया है। उन्होंने कहा फिलहाल पति से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद घटना का असल कारण सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!