जुग्गौर व्यापार मंडल के अखिलेश श्रीवास्तव संरक्षक व विभोर मिश्रा अध्यक्ष बने

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, प्रदेश मंत्री सुरेश जयसवाल व नगर प्रवक्ता नरेंद्र नाथ त्रिपाठी की उपस्थिति में एक बैठक हुई। बैठक में जुग्गौर व्यापार मंडल के संरक्षक अखिलेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष विभोर मिश्रा, महामंत्री कुलदीप कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अयूब अशरफ, उपाध्यक्ष मोहम्मद सगीर को घोषित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि नव नियुक्त अध्यक्ष और महामंत्री शीघ्र ही संगठन का विस्तार करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!