धूमधाम से मनाया गया “जनहित वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड” 2021

सामाजिक कार्यकर्त्री सीमा गुप्ता समेत कई महिलाओं का हुआ सम्मान

क्राइम रिव्यू

लखनऊ।  विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जनहित वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन टीडी गर्ल्स कॉलेज गोमती नगर में जनहित संस्थान द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में समाज मे संघर्ष, हिम्मत, जज्बे के दम पर एक अलग मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को जनहित वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विजय कुमार डीजी होमगार्ड, (आईपीएस) ,डॉक्टर हिमाबिंदु नायक, जनरल सेक्रेटरी इंडियन रेडकोर्स सोसाइटी, फरहत नक़वी मेरा हक फाउंडेशन, प्रसून जोशी संयोजिका अवध क्षेत्र एनजीओ प्रकोष्ठ बीजेपी, नम्रता पाठक पूर्व उपाध्यक्ष महिला आयोग, सरोज प्रसाद सदस्य राज्य खाद्य आयोग, प्रीति वर्मा,सदस्य बाल संरक्षण आयोग विशिष्ट अतिथि के रूप शिरकत की।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश वंदना अंशिका श्रीवास्तव ने की इसके बाद अथर्व तिवारी,पल्लवी शुक्ला व श्रया बिंदल ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सबको मंत्र मुग्धकर दिया

कार्यक्रम में लखनऊ व अन्य जिलों से श्वेताम्बरा चौहान, सीमा गुप्ता, डॉक्टर ऋचा आर्या,डॉक्टर वंदना पटेल, नाज़िया, प्रतिमा गौतम, कल्पना कुमार, लक्ष्मी सिंह, फ़ारिया,मंजू साहिनी, रीना, सिखा सिंह, डॉक्टर स्मिता शंखधर, डॉक्टर उमा शंखधर, अंशू बाला त्रिवेदी, मनोरमा मिश्रा, ज्योत्सना त्रिपाठी, संघरत्ना सिंह, प्रज्ञा पांडेय, रजिनी यादव, बंदिता नायक, तृप्ति शुक्ला,प्रिया वर्मा, राधा द्विवेदी, ज्योति किरण खरे, डॉक्टर विनीता सिंह, समृद्धि कुँवर, डॉक्टर शोभा दीक्षित, राखी अग्रवाल, अनुपमा सिंह, डॉक्टर विनोदनी कटियार, पूजा गुप्ता, प्रियंका अवस्थी, अनामिका सिंह, वंदना रावत, एडवोकेट शालिनी गुप्ता, गीतिका चतुर्वेदी, डॉक्टर वंदना अवस्थी, तृप्ति मिश्रा, शलघ्या मिश्रा, नीलू वैश्य, लवी जैन, रागिनी कटियार, श्रेया बिंदल, मीता श्री को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से अलंकृत किया गया।

इस मौके पर महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर में हेमा खत्री, वंदना मिश्रा, जय प्रकाश सिंह, पवन कुमार सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रोशन खत्री, अजय शर्मा, पीयूष मिश्रा, विपिन यादव,देवेंद्र एन सिंह मौजूद रहे।
मँच संचालन संतोष कुमार पांडेय ने किया।
अंत में संस्था के सचिव आलोक कुमार ने सभी अतिथियों, अवार्डीज एवं टीम के भीम विक्रम सिंह, तृप्ति मिश्रा, डीबी सिंह, संतोष कुमार पांडेय आदि का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!