यूपी में 10 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

एटा जिले में SP क्राइम आईपीएस राहुल कुमार की कोरोना से मौत

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए बुधवार को सरकार ने 4 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। दो दिन पहले सरकार ने गुरुवार सुबह 7 बजे तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया था। बीते एक हफ्ते से प्रदेश में हर रोज औसतन 25-30 हजार नए केस मिल रहे हैं। लेकिन चिंताजनक यह है कि मौत का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। बुधवार सुबह एटा जिले में SP क्राइम आईपीएस राहुल कुमार की कोरोना से मौत हो गई। वे पंचायत चुनाव के दौरान संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में थे।

इस बीच प्रदेश में लॉकडाउन के बीच सरकार ने गाइडलाइन भी जारी की है। अब आवश्यक वस्तुओं के आवागमन के लिए ई-पास जारी होगा। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति करने वाली संस्थाओं को भी पास लेना होगा। आम लोग भी चिकित्सा सेवा लेने के लिए ई-पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पनंबर 1076 पर आवश्यक वस्तुओं की सेवा न मिल पाने पर शिकायत कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको rahat.up.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद rahat.up.nic/epass पर जाकर आवेदन भरा जा सकता है।

24 घंटे में 352 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 272568 कोरोना के एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 25,858 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 352 लोगों की मौत हुई है। लखनऊ में कोरोना के केस में गिरावट आई है। 24 घंटे में यहां 5079 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 2407 नए केस मिले और 22 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 13,68,183 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 10,81,817 ठीक हो चुके हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 13,798 पहुंच गया है।

देश में चौथे नंबर पर है उत्तर प्रदेश

देशभर में एक्टिव केसों की संख्या के अनुसार उत्तर प्रदेश चौथे नंबर पर आता है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 6,41,910 है, जबकि दूसरे नंबर पर कर्नाटक (4,64,363)] तीसरे नंबर पर केरल (3,56,868) और चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश (2,72,568) का आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!