हर्षित उपाध्याय ने तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में कानून की पढ़ाई में परास्नातक में स्थान पाकर जिले का बढ़ाया मान

लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई में स्नातक किया है हर्षित ने

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई में स्नातक पूरा करने के बाद हर्षित उपाध्याय ने देश के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में कानून की पढ़ाई में परास्नातक में स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है।
मूलतः अयोध्या के निवासी हर्षित ने बी. के. टी. स्थित लारेंस होमन पब्लिक स्कूल से इंटर पास किया। उसके बाद इसी वर्ष लविवि से लॉ (ऑनर्स) में स्नातक पूरा किया। इन्होंने देश के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में एल. एल. एम. की प्रवेश परीक्षा पास की, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय (ऑल इंडिया रैंक 20), बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (रैंक 19) तथा लखनऊ विश्वविद्यालय ( रैंक 8) में उनका चयन हुआ है।
हर्षित ने अब दिल्ली विश्वविद्यालय को अपने परास्नातक के लिए चुना है, वो आगे जज बनकर देश की सेवा करना चाहते है। हर्षित अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता राकेश उपाध्याय तथा सम्पूर्ण परिवार व गुरुजनों को देते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!