सर्द रात में अयोध्या की सड़कों पर निकले CM योगी, विकास कार्यों की जानी हकीकत

क्राइम रिव्यू:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात अयोध्या की सड़कों पर निरीक्षण करने निकल पड़े. इस दौरान उनके साथ मंत्रियों समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहें. प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार अयोध्या दौरे पर पहुंचे.

अयोध्या में सीएम ने ठंड का फिक्र किए बगैर सर्द रात में अयोध्या के विकास की जानकारी लेने पहुंच गए. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इस संबंध जानकारी हासिल की. मुख्यमंत्री ने नया बस अड्डा, ऑडिटोरियम, मल्टीलेवल पार्किंग, धर्म पथ आदि स्थानों का अवलोकन किया। वहीं इसके पहले सरयू होटल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।

अयोध्या में प्रवेश करते ही जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लता मंगेशकर चौक पहुंचे तो वहां की सजावट देख भाव विभोर हो गए। मोबाइल फोन से अक्सर दूरी रखने वाले सीएम योगी खुद को रोक नहीं पाए और लता मंगेशकर चौक पर सेल्फी स्टिक की मदद से सेल्फ़ी लेते नजर आए।

PunjabKesari

                                                                                                                                                                              

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!