विद्या धनेश्वर जन सेवा समिति ने तहरी भोज कर 200 जरूरमदों को बांटे कंबल

संस्था के महासचिव तथा मंडल उपाध्यक्ष भाजपा पूर्व दो की रीना शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज बहादुर व लखनऊ पूर्वी के विधायक आशुतोष टंडन रहे मौजूद

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विद्या धनेश्वर जन सेवा समिति के द्वारा श्री शिव मंदिर पार्क कंचन नगर, कल्याणपुर में कंबल व तहरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज बहादुर व लखनऊ पूर्वी के विधायक आशुतोष टंडन व संस्था के महासचिव तथा मंडल उपाध्यक्ष भाजपा पूर्व दो रीना शुक्ला के द्वारा क्षेत्र के 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर मंडल प्रभारी कैलाश यादव, पार्षद राकेश कुमार मिश्रा, पार्षद मिथिलेश चौहान, कृष्ण प्रताप सिंह, भास्कर तिवारी, संजय कुशवाहा, घनश्याम त्रिपाठी सच्चिदानंद त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!