बृहस्पति 20 जून से कुंभ राशि में रहेंगे वक्री, जाने विभिन्न राशियों पर प्रभाव

बृहस्पति 120 वक्री रहने के दिन बाद 18 अक्टूबर ,2021 को पुन: मार्गी हो जायेगा

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। 20 जून यानि से बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में वक्री गति संचरण करेगें। साधारणतया ग्रह की वक्री गति को उल्टी चाल से चलना कहा जाता है। बृहस्पति को ग्रहमंडल का बड़ा ग्रह माना जाता है। इसके राशि परिवर्तन और गति में बदलाव का सभी राशियों के मनुष्यों पर प्रभाव पड़ता है।

120 दिन रहेंगे वक्री

अलीगंज स्थित स्वास्तिक ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य पं. एस. एस. नागपाल ने बताया कि पंचांगों के अनुसार बृहस्पति 120 वक्री रहने के दिन बाद 18 अक्टूबर ,2021 को पुन: मार्गी हो जायेगा। मार्गी का मतलब सीधी गति संचरण करना है।

बीच में 14 सितम्बर को मकर में आयेंगे

हालांकि पंडित जी बताते हैं कि बीच में कुछ काल के लिए वक्री अवस्था में ही 14 सितंबर को बृहस्पति मकर राशि में गोचर करने लगेंगे और मार्गी भी इसी राशि में होंगे, जहां शनि पहले से ही हैं.फिर इसके कुछ समय बाद 21 नवंबर को बृहस्पति फिर से कुंभ राशि में में आ जाएंगे।

इन विषयों का कारक है बृहस्पति

पंडित नागपाल बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को देवों का गुरु कहा गया है। यह ग्रह
बुद्धिमता, धन, विवाह, ज्ञान और सत्कर्म के कारक माना गया है। धनु और मीन राशि स्वामी ग्रह होता है।

वक्री गुरु का सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि वाले लोग धन के मामले में सतर्क रहें। अचानक हानि हो सकती है। निवेश सोच समझ कर करें। शिक्षा में सफलता के लिए परिश्रम करें।

•वृष राशि वालों को परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। गुरु जनों का सम्मान करें। मन में नकारात्मक विचारों का न आने दें।

•मिथुन राशि वालों को शिक्षा में बाधाओं का समान करना पड़ सकता है। गलत संगत से दूर रहे हैं। माता पिता की सेवा करें। धन के मामले में सावधानी बरतें।

•कर्क राशि के जातक सेहत का ध्यान रखें। रोगों से बचने के लिए प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने का प्रयास करें। वाणी में मधुरता बनाए रखें।

•सिंह राशि वालों को संबंधों में सावधान रहना होगा। दांपत्य जीवन में वाद विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें। धन के निवेश में जल्दबाजी न करें।

•कन्या राशि वालों को कार्य में सफलता मिल सकती है। जॉब और करियर में अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम करते रहें।

•तुला राशि वालों के लव रिलेशन प्रभावित हो सकते हैं। वादा करें तो उन्हें निभाने का भी प्रयास करें। धन का निवेश सोच समझ कर करें।

•वृश्चिक राशि वालो को धन से जुड़ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। लाभ प्राप्ति का भी योग बना हुआ है, लेकिन अतिउत्साह की स्थिति से बचें। स्वभाव में विनम्रता अपनाएं।

•धनु राशि वाले भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। संबंधों को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती है। भ्रम की स्थिति से बचने का प्रयास करें। लेनदेन में सावधानी बरतें।

•मकर राशि वाले वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

•कुंभ राशि राशि में ही गुरु वक्री हो रहे हैं। घर के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करें। धोखा मिल सकता है। सावधान रहें।

•मीन राशि वालों को शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे समाचार मिल सकते है। अधूरे कार्य को पूरा करने में सफलता प्राप्त करेंगे। विद्वान लोगों का सम्मान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!