राष्ट्रीय मंत्री भाजपा वी सत्या कुमार ने वैक्सीनेशन करा रहे लोगो से मिलकर जाना उनका हाल

चिनहट के सुभांकर इंस्टीट्यूट पर चल रहा covid वैक्सीनेशन सेंटर

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। चिनहट के सुभांकर इंस्टीट्यूट पर चल रहे covid वैक्सीनेशन सेंटर का शुक्रवार को राष्ट्रीय मंत्री भाजपा व सह प्रभारी भाजपा उत्तर प्रदेश वी सत्या कुमार ने निरीक्षण किया। जिला उपाध्यक्ष भाजपा लखनऊ अरविन्द यादव ने बताया कि राष्ट्रीय मंत्री ने वैक्सीनेशन कर रहे स्टाफ से वार्ता की और वैक्सीनेशन करा रहे लोगो से मिलकर उनका हाल चाल लिया। साथ ही सेंटर पर आने वाले लोगों को वैक्सीनेशन मे किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सीएचसी के अधीक्षक से वार्ता की और वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर मणीन्द पाण्डेय क्षेत्रीय मंत्री भाजपा, धर्मेंद्र सिंह जिला महामंत्री, अरविन्द यादव, मनोज प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, मनु सिंह मनीषा, सोनू सिंह मंडल महामंत्री, अनिल जयसवाल, राजू अवस्थी,  गुरु शरण मौर्य, श्याम उपाध्याय, वैक्सीनेशन सेंटर प्रभारी व चिनहट सीएचसी के अधीक्षक सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!