केंद्रीय विद्यालय अलीगंज के बालक व बालिकाओं ने खेल प्रतियोगिताओ में जीता स्वर्ण पदक

केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की ओर से केंद्रीय विद्यालय की कानपुर कैंट व आई.आई.टी. कानपुर शाखा में आयोजित हुई 51वी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की ओर से केंद्रीय विद्यालय की कानपुर कैंट व आई.आई.टी. कानपुर शाखा में आयोजित 51वी संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के फुटबॉल (बालक वर्ग) व बास्केटबाल (14 वर्ष के कम आयु के बालिका वर्ग) में केंद्रीय विद्यालय अलीगंज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। विद्यालय की छात्र व छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्या संगीता यादव ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय को इस गौरवपूर्ण स्थिति में प्रतिष्ठित करने का श्रेय कुशल खिलाड़ी विद्यार्थियों के साथ ही विद्यालय के शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षक शोभनाथ मिश्रा, विवेक साहू तथा कोच नीलम के अथक परिश्रम की बहुत बड़ी भूमिका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!