यूपी महोत्सव में गीत-गज़ल संग ग्लैमर का तड़का 

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया 14वीं संध्या का शुभारंभ

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड केन्द्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज लखनऊ में चल रहे 15वें यूपी महोत्सव-2022 की चौदहवीं  सांस्कृतिक संध्या में गीत-गज़ल संग ग्लैमर का तड़का लगा।15वें यू पी महोत्सव की चौदहवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रदेश सरकार द्वारा प्रद्वत कोविड-19 के नियमों के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित यूपी महोत्सव की चौदहवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ सिद्धि शुक्ला ने महकती हुई गजलों से किया। सिद्धि ने अपनी खनकती हुई आवाज में होश वालों को खबर क्या गजल को पेश किया तो श्रोता झूम उठे, इसी क्रम में अभय वर्मा ने सुमधुर आवाज में हंगामा क्यो है गजल को सुना कर श्रोताओं की असंख्य तालियां बटोरीं। इनके साथ ढोलक पर अभिषेक शर्मा और हारमोनियम पर अनुराग तिवारी ने सार्थक संगति दी।कार्यक्रम के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बन कर उभरा मीकू फाउंडेशन का ग्लैमर युक्त फैशन शो। रितिका गुप्ता की कोरियोग्राफ़ी, इन्दु वध्या और कामिनी श्रीवास्तव की मुख सज्जा से लबरेज रहे फैशन शो में वैशाली बाबू, प्रियंका तिवारी और प्रतिभा सोनी ने रितिका गुप्ता शो स्टॉपर के साथ रैम्प पर कैटवाक कर अपने सौंदर्य का जलवा बिखेरा।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त डॉ जया श्रीवास्तव ने मेरे नसीब में तू है कि नही, अनीता सिंह ने तेरा साथ है तो, हरीश और जया ने मुझे तेरी मोहब्बत का, अभय और जया ने सावन का महीना, अद्विका श्रीवास्तव ने वैष्णव जन तो, हिमांशी ने आओ तुम्हें चांद पे ले जायें, अविजीत और जया ने तेरे लिए हम हैं जियें और अंकिता व अभय ने फूल तुम्हें भेजा है खत में जैसे दिलकश गीतों सुना कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और सम्पूर्ण शुक्ला ने किया।

विराट कवि सम्मेलन में कवियो ने सुनाई रचनाएं

इसके पूर्व आज दिन में विराट कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, इसमे सुनील शर्मा, जितेश राज, श्रद्धा शौर्य, प्रियंका शुक्ला, मोहित संगम, डॉ प्रतिभा सिंह, योगेन्द्र योगी, जयवर्धन अग्निहोत्री, प्रिंशू लोकेश, गौरव विवेक, क्रांती पांडेय, प्रिया श्रीवास्तव ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को आह्लादित किया। इसी क्रम में ड्रीम मैंगोज द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में  संजय सिंह गंगवार राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय सिंह राठौर, दीपिका चतुर्वेदी और प्रियंका सिंह ने समारोह को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर महेश मंगल, राज कुमार गुप्ता, डॉ सुनील त्रिपाठी, वेद प्रकाश, मोहित संगम सहित अन्य कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!