दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर तक पहुंचा बाढ़ का पानी, सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद

क्राइम रिव्यू: यमुना में जलस्तर के 208.48 मीटर तक पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीरवार को उन इलाकों में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की, जहां पानी भर गया है। वहीं, यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है बता दें कि अब पानी आउटर रिंग रोड से होते हुए सिविल लाइंस की तरफ बढ़ने लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर यमुना का पानी पहुंच गया है।

इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां पर सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद किए जा रहे हैं।” शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने निचले इलाकों में सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को बंद करने के लिए एक परिपत्र भी जारी किया। परिपत्र के अनुसार, यमुना नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रमुखों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय करने का आदेश दिया गया है। निचले इलाकों के सभी स्कूल जहां बाढ़ का आसन्न खतरा है, उन्हें अगले आदेश का इंतजार किए बिना तत्काल प्रभाव से बंद कर देना जाने चाहिए।”

और भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा में मां के साथ पहुंची बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, बर्फ से बने शिवलिंग के किये दर्शन

डीओई ने क्षेत्रीय (ज़ोनल) और जिले के अधिकारियों को स्कूलों के संपर्क में रहने और सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया। यमुना में जलस्तर रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे 203.14 मीटर से बढ़कर सोमवार शाम पांच बजे 205.4 मीटर पहुंच गया, जो उम्मीद से 18 घंटे पहले खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। सोमवार रात नदी का जलस्तर 206 मीटर के निशान को पार कर गया था। बुधवार दोपहर एक बजे तक नदी का जलस्तर 207.49 मीटर के निशान और रात 10 बजे यह 208 मीटर के निशान को पार कर गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!