इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ ने किया डांडिया कर्टेन राइज़ेर का आयोजन

एक अक्टूबर को सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी, गोमटी नगर में होगा आयोजन

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। इनर व्हील ऑफ लखनऊ के सदस्यों ने आज लखनऊ गोल्फ़ क्लब में एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम क्लब प्रेसिडेंट स्मृता अग्रवाल ने डांडिया के विषय में सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात् डांडिया चेयरमैन मधु भार्गव के बताया कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी फ़ीवर एफएम हमारे साथ मिल के इस विशाल डांडिया fest का आयोजन कर रहा है। यह महोत्सव एक अक्टूबर को  सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी , गोमटी नगर में होना तय हुआ है । इसमें ख़रीदारी के लिए दुकाने भी लगायी जाएँगी और बच्चों के competitions भी होंगे। इसकी co chairman रीना अग्रवाल तथा सुशीला अग्रवाल हैं। डांडिया कोषाध्यक्ष PP संगीता मरवाह बनी। डांडिया महोत्सव की chief guest DC डॉक्टर वर्षा कुमार तथा guest of honor DISO शिखा भार्गव होंगी। मीटिंग में PDC प्रमिला भार्गव व PAT अर्चना अग्रवाल ने डांडिया टिकट का विमोचन किया। साथ ही सचिव संगीता मित्तल, treasurer अनुपमा ओसवाल, शिखा राज और जागृति जालान भी मौजूद रहे। मीटिंग का समापन केक काट के किया गया। पूरा माहौल ख़ुशनुमा रहा और सबने तालियों से सभी sponsors का हौसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर Candid नामक संस्था जोकि अंडरप्रिविलेज्ड कैन्सर से पीड़ित बच्चों के लिए कार्य करती है को कैन्सर से पीड़ित बच्चों के लिए nutritious फ़ूड सप्लेमेंट्स का भी वितरण किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!