गीता सिंह राठौर फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड की वार्ड अध्यक्ष मनोनीत

फैजुल्लागंज बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी किया मनोनीत

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। फैजुल्लागंज बाल महिला सेवा संगठन में अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने गीता सिंह राठौर को फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड का वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया है। ताड़ीखाना संस्कृत नगरम में संगठन के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने गीता सिंह राठौर को विधिवत वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया। गीता सिंह राठौर ने कहा कि वह अध्यक्ष ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में आस्था व विश्वास रखते हुए बाल महिला सेवा संगठन के मिशन को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। इस दौरान संगठन के महासचिव अंजनी कुमार शर्मा, पुष्पेन्द्र शुक्ल, राकेश पांडेय, सविता गुप्ता तारा श्रीवास्तव, अखिलेश अवस्थी, चंद्रकांता तिवारी, गिरजा त्रिपाठी, पुष्पा श्रीवास्तव, अजिता मेहरोत्रा, कामिनी श्रीवास्तव, आंनद तिवारी, शिवेंद्र मिश्र, मुरली प्रसाद वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सी एल शर्मा ने की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!