बिठूर से अयोध्या तक माता जानकी वन गमन मार्ग बनाने की मांग

12 मई से शुरू होगा जनमत संग्रह अभियान

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। आलमनगर स्थित प्राचीन बाबा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को माता जानकी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर माता का पूजन कर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ। जनमत संग्रह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया कि सनातन धर्म की बहु प्रतीक्षित मांग पर बिठूर से अयोध्या तक “माता जानकी वन गमन मार्ग” बनाया जाए। इसके निमित्त विशाल “जनमत संग्रह अभियान” का शुभारंभ 12 अगस्त को भगवान लवकुश के जन्मोत्सव के दिन बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि  आश्रम एवं लवकुश की जन्मस्थली से  किया जाएगा।  समिति के महामंत्री डॉ कुलभूषण शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत उनकी तीन मांगें प्रमुख होंगी। पहली मांग माता जानकी वन गमन मार्ग को प्रभु श्री राम वन गमन मार्ग की तरह विकसित किया जाय। दूसरी बिठूर स्थित जीर्णशीर्ण अवस्था मे  लवकुश जन्मस्थली सहित माता जानकी वन गमन मार्ग पर पड़ने वाले समस्त धार्मिक स्थलों को पुनर्स्थापित कर पर्यटन स्थल के रूप विकसित किया जाय। वहीं माता जानकी का जन्म दिवस राष्ट्रीय स्तर पर “महिला अधिकार दिवस” के रूप में मनाया जाए और माता के नाम पर राष्ट्रीय पुरष्कार की घोषणा की जाय।

कार्यक्रम में भाजपा नेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, बुद्धेश्वर श्रृंगार समूह के अध्यक्ष रामू पुरी, मनोज के गुप्ता, पार्षद नागेंद्र सिंह, राजीव कृष्ण त्रिपाठी, अरविंद मिश्र, अजय सोनी, आदेश शुक्ला सहित श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!