मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, मेदांता अस्पताल में थीं भर्ती

साधना गुप्ता बीजेपी नेता अपर्णा यादव की सास और सपा मुखिया अखिलेश यादव की सौतेली मां थी

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षण और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। वह पिछले 4 दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। जानकारी के मुताबिक उन्हें चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका आज निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह कई बीमारियों की समस्याओं से जूझ रही थी। बताया जा रहा है कि सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव अभी अस्पताल में मौजूद हैं।

गौरतलब है कि साधना गुप्ता बीजेपी नेता अपर्णा यादव की सास हैं और सपा मुखिया अखिलेश यादव की सौतेली मां है। अपर्णा यादव की शादी मुलायम और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव के साथ हुई है। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले बुखार के बाद फेफड़ों का संक्रमण बढ़ गया था और उसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है। साधना गुप्ता बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं और प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे हैं।

साधना गुप्ता भी राजनीति में सक्रिय थीं
साधना गुप्ता पहले समाजवादी पार्टी की राजनीति में भी काफी सक्रिय थीं। शादी के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी। औरैया के विन्नू की रहने वाली साधना गुप्ता मुलायम के करीब आयी और मुलायम सिंह ने अपने से 20 साल छोटी साधना गुप्ता के साथ शादी की। साधना गुप्ता के भाई प्रमोद कुमार गुप्ता भी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव साधना गुप्ता के निधन की सूचना पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं।

2003 को मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से की थी शादी
मुलायम सिंह ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी साधना गुप्ता से की थी। मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी थी और जिनका 2003 में निधन हो गया था। इसके बाद मुलायम सिंह ने 23 मई 2003 को साधना गुप्ता से दूसरी शादी कर ली थी। साधना गुप्ता पहले से शादीशुदा थी। उसके बावजूद भी मुलायम सिंह यादव ने उन्हें अपनी पत्नी का दर्जा दिया। हालांकि उन्होंने अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। जिसके बाद मुलायम ने उन्हें कानूनी तौर पर अपनी पत्नी बनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!