राजकीय गर्ल्स इण्टर कॉलेज विकासनगर में ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष एक विश्व के संकल्प’ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पानी बचाने, पर्यावरण संरक्षण के साथ ध्यान के बारे जानकारी दी गई

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। होप इनीशिएटिव एवं ब्रह्मकुमारीज विकास नगर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय गर्ल्स इण्टर कॉलेज विकासनगर में कल्प तरुह अभियान के तहत ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष एक विश्व के संकल्प’ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पानी बचाने, पर्यावरण संरक्षण के साथ ध्यान के बारे जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने ब्रह्मकुमारीज विकास नगर सेंटर की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके रीता दीदी का पुष्प देकर स्वागत किया। तत्पश्चात होप इनीशिएटिव की ओर से बिंदु त्रिपाठी ने सेव द वाटर एंड वाटर हार्वेस्टिंग के संबंध में पर्यावरण असंतुलित के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के असंतुलन की वजह से कहीं बाढ़ कहीं सूखे और अत्यधिक गर्मी, अत्यधिक सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। पेड़ों की निरंतर कटान वृक्षारोपण की कमी बढ़ती जनसंख्या और हमारी सुख सुविधाओं से उत्पन्न होने वाले कार्बन हमारे वायुमंडल को निरंतर असंतुलित करते जा रहे हैं। जिस पर हमें जागरूक होने की जरूरत है और धरा को हरा भरा करने के लिए वर्षा ऋतु में वर्षा के जल को कैसे संरक्षण करें। अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाए। उन्हें पोषित करना और उनको संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। सत्र को आगे बढ़ाते हुए ब्रम्हाकुमारीज विकास नगर सेंटर की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके रीता दीदी ने सभी को बड़ी ही गहन अनुभूति कराते हुए पर्यावरण संतुलन के लिए हमारी  क्या जिम्मेदारी है, क्या भूमिका है। कल्पतरुह अर्थात वृक्ष और वृक्ष की रूह अर्थात बीज हम धरती के रोपित करें। अपनी शुभ भावनाओं से अपने संकल्प से वायुमंडल को कैसे पॉजिटिव बनाएं एक दूसरे के लिए कैसे शुभ भावनाएं प्रेषित करें। प्रकृति को हम अपनी संकल्प और विचारों के माध्यम से उन्हें कैसे पोषित करें। जिससे वह हमें भी शुख प्रदान करें और हम भी उन्हें सुखी बनाए ताकि हमारी संपूर्ण वसुंधरा सुखी और संपन्न बने हरी भरी हरियाली रहे। जीव जंतु सभी के लिए जल जीवन जमीन सभी सुरक्षित रहे और हमारा एक विश्व है तो उस एक विश्व में हम एक दूसरे को भी कैसे अपने शुभ भावनाओं से अपने पॉजिटिव थॉट से कैसे एक दूसरे को अच्छे विचारों से सिंचित करें। इसके उपरांत बीके रीता दीदी ने सभी उपस्थित छात्राओ को मेडीटेशन के माध्यम से अपने विचारों को कैसे एकाग्र करें जो की उनके विद्यार्थी जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है, अभ्यास कराया। इसके उपरांत सभी वरिष्ठ शिक्षकों को बीके रीता दीदी की ओर से सौगात के रूप में पुष्प वृक्ष तुलसी वृक्ष प्रदान किए गए। विद्यालय प्रांगण में पीपल का वृक्ष भी रोपित किया गया।सभी को पीपल के वृक्ष के संबंध में जानकारी भी दी गई। प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी कर्मचारी एवं अध्यापिका गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!