लखनऊ के मडियांव में युवक ने शक के चलते पत्नी को चाकू से गोद कर मार डाला

आरोपी को पब्लिक ने पीटकर पुलिस को सौंपा

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। मड़ियांव के गायत्रीनगर में एक युवक ने शक के चलते अपनी पत्नी की चाकू से गोद कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे ट्रॉमा सेंटर ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है।

आरोपी रफीक


एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने बताया कि सीतापुर निवासी मो. रफीक मड़ियांव के गायत्रीनगर में पत्नी अफसाना (25) और पांच साल की बेटी के साथ रह कर सिलाई का काम करता है। पुलिस के मुताबिक रफीक को शक था कि उसकी पत्नी से एक युवक से अवैध सम्बंध हैं। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था। रफीक पत्नी को गांव लेकर जाना चाहता था, जिससे वह प्रेमी से न मिल सके। जिसका उसकी पत्नी विरोध कर रही थी।
सुबह से गायब थी पत्नी, देखते ही किया हमला

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह से ही प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। जिसे वह तलाश कर रहा था। शाम को पत्नी को घर के पास गली में देखते ही वह आग बबूला हो गया। गली में ही उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट और सीने पर कई वार होने से वह लहूलुहान होकर गिर गई।

सड़क पर पड़ी तड़पती रही, लोग बने रहे तमाशबीन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल अफसाना काफी देर तक सड़क पर ही पड़ी तड़पती रही। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया। हालांकि लोगों ने आरोपी को दबोच कर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल अफसाना को ट्रॉमा सेंटर लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना मृतका के मायके में दे दी गई है।

डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर की बाइट

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!