लखनऊ में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के खिलाफ पुलिस चला रही है अभियान : एसीपी जया शांडिल्य

समाज में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर सारथी फाउंडेशन ने किया सेमिनार का आयोजन

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। समाज में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर सारथी फाउंडेशन ने आज सेंट डोमिनिक सेवियो कॉलेज, भूतनाथ, इंदिरानगर में एक सेमीनार का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जया शांडिल्य एसीपी, महिला अपराध विभाग, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट थी। इसके साथ ही कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य फादर रॉबर्ट डिसूजा, कॉलेज के मैनेजर फादर एंड्रयू डिकूना और हेड मिस्ट्रेस सिस्टर विक्टोरिया, सारथी फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय डेविड और सचिव पवन शुक्ला, फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जया शांडिल्य ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। लिहाजा इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। खासतौर से महिलाओं को इन अपराधों के बारे में पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज की स्थापना हम तभी कर सकते हैं, जब समाज में अपराध ना हो और इसके लिए सभी को इसकी शुरुआत घर से करनी होगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। सभी को इस अभियान से जुड़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के दौर में महिलाओं के प्रति अपराध वर्चुअल वर्ल्ड से भी हो रहे हैं। इसको लेकर सभी को जागरूक रहना चाहिए। इस मौके पर एसीपी जया शांडिल्य ने छात्राओं से सवाल भी पूछे और महिला अपराधों से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए।

इस मौके पर सारथी फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय डेविड ने कहा कि लखनऊ पुलिस ने जो अभियान लखनऊ में शुरू किया है। उसकी सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ पुलिस ने स्कूलों के पास छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और अपराधों को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। फाउंडेशन की सदस्य शिकता जैन कहा कि समाज के हर वर्ग और हर नागरिक को समाज से अपराधों को कम करने के लिए पहल करनी चाहिए और ये पहल घर से होनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान में महिलाओं को लेकर होने वाले अपराधों के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया और जागरूक किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!