विरोध के बीच नगर निगम ने भूतनाथ मार्केट से हटाया अतिक्रमण

अतिक्रमण हटने के बाद व्यापारियों ने ली राहत की सांस, बोले- स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी, दोबारा अतिक्रमण ना हो

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। कुछ दिन पूर्व हुए बवाल से सबक लेते हुए नगर निगम ने भारी पुलिस बल की उपस्थिति में भूतनाथ मार्केट में अवैध कब्जों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन व्यापारी नेताओं ने उन्हें समझ बुझाकर शांत कराया।
सोमवार को नगर निगम ने यहां फिर अभियान चलाया। कुछ दुकानदारों ने पार्किंग क्षेत्र में बाहर की ओर बोर्ड लगा रखा था। नगर निगम ने बोर्ड हटाने के साथ उन पर तगड़ा जुर्माना लगाया। जिस पर वह विरोध करने लगे। जिसपर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही संकल्प दिलाया कि वे अपनी दुकानों के बाहर कोई सामान नहीं लगाएंगे। नगर निगम का अभियान दिन में 11 बजे शुरू हुआ जो कि शाम को छह बजे तक चला।
ज्ञातव्य की उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने भूतनाथ बाजार को अवैध अतिक्रमण से बचाने हेतु नगर विकास मंत्री, महापौर, क्षेत्रीय विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर ,नगर आयुक्त, एडीसीपी एवं जोनल अधिकारी के समक्ष लगातार भूतनाथ से अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, संरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना,  सौरभ अरोड़ा सहित सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पत्रकार बंधुओं सहित ,जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, महापौर, नगर विकास मंत्री, क्षेत्रीय विधायक को बयान जारी कर धन्यवाद ज्ञापित किया।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा अब जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की है कि दोबारा अतिक्रमण ना होने दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!