श्रीराम लीला मंचन के दौरान शरारती तत्वों ने की हवाई फायरिंग

साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश, चार आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज। एक गिरफ्तार

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के मडियांव गांव में चल रही श्रीराम लीला के मंचन के दौरान बाइक सवार कुछ शरारती तत्वों ने हवाई फायरिंग करके साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के साजिश की। फायरिंग से रामलीला देख रहे श्रद्धालु दहशत में आ गए। फायरिंग से एक घर के छज्जे को भी छति पहुँची है। वही फायरिंग कर रहे युवकों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। मेला कमेटी ने गांव के एक युवक को नामजद करते हुए अन्य चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जानकीपुरम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मडियांव गांव में श्रीराम लीला कमेटी द्वारा श्रीराम लीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला का इस बार 131 वां मंचन है। कमेटी के उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा के मुताबिक 19 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे श्रीराम लीला में रावण व मारीच के बीच वार्तालाप के प्रसंग का मंचन चल रहा था। इसी बीच मे गांव के रूस्तम व चार अन्य लड़के दो बाइक से उधर से निकले। इस दौरान रुस्तम ने हवा में दो बार फायर किया। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते, दोनों बाइक सवार फिर वापस लौटे और फिर हवा में एक फायर कर दिया। इससे मंच और श्रीराम लीला देख रहे लोग दहशत में आ गए। फायरिंग की पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कमेटी के सदस्यों के मुताबिक फायरिंग करने वाला युवक आपराधिक प्रकृति का है और उसके खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज है। कमेटी ने जानकीपुरम थाने में रुस्तम और अन्य चार के खिलाफ तहरीर दी है। जानकीपुरम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

ड्यूटी से गायब थे पुलिस कर्मी

मडियांव गांव हमेशा से संवेदनशील रहा है। गांव में कई बार दो समुदायों के बीच अलग अलग कारणों से तनाव पैदा हो चुका है। बावजूद इसके जानकीपुरम पुलिस ने श्रीराम लीला मंचन के दौरान लापरवाही बरती। कमेटी के पदाधिकारियों का आरोप है कि रामलीला मंचन के दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन घटना के समय वहां पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!