गुड न्यूज : सस्ता हो सकता है खाद्य तेल, सरकार ने दो साल के लिए खत्म की कस्टम ड्यूटी

कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल के दो वित्त वर्ष (2022-23, 2023-24) के लिए, प्रति वर्ष 20 लाख मीट्रिक टन के आयात को शुल्क मुक्त किया गया

क्राइम रिव्यू

नई दिल्ली। सस्ते रसोई तेल की उम्मीद बढ़ गई है। सरकार ने खाद्य तेल पर एक बढ़ा हुआ निर्णय लिया है। सरकार ने 2 साल के लिए कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी है। सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर सीमा शुल्क समाप्त कर दिया गया है। कृषि और मूल शुल्क और विकास उपकर को भी समाप्त कर दिया गया है।

सरकार की ओर से बताया गया कि कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल के दो वित्त वर्ष (2022-23, 2023-24) के लिए, प्रति वर्ष 20 लाख मीट्रिक टन के आयात को शुल्क मुक्त कर दिया गया है। सरकार ने कहा है कि सीमा शुल्क और कृषि मूल शुल्क और विकास उपकर को समाप्त कर दिया गया है। यानी इन टैक्स के भुगतान के बिना ही खाद्य तेल के आयात की अनुमति होगी। माना जा रहा है कि इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!