भारतीय आदर्श योग संस्थान के तत्वाधान में जनेश्वर मिश्रा पार्क में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को छावनी परिषद की कस्तूरबा पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होंगे भारतीय आदर्श योग संस्थान के सदस्य

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को जनेश्वर मिश्रा पार्क में “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के तत्वाधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, संस्थान के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।

योग से शरीर को रखता है : अपर्णा यादव

योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी द्वारा योग गीत की प्रस्तुति से हुई। इस अवसर पर योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने कहा योग अपनाने से घातक से घातक बीमारियां भी ठीक हो सकती हैं। योग अपनाने से लंबी आयु प्राप्त की जा सकती है। भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि योग से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। सभी को योग अवश्य करना चाहिए। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा योग अपनाने से जीवन में सकारात्मकता आती है। योग करने वाले व्यक्ति पूरा दिन ताजगी महसूस करते है। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा भारत ने विश्व को योग पद्धति दी है। कार्यक्रम मे संस्था के सचिव राजकुमार राज ने योग साधकों को योग का अभ्यास कराया।योग शिविर में योग प्रशिक्षक द्वारा योग साधकों को ग्रीवा संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, अर्ध चक्रासन ,उष्ट्रासन कराया गया। योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा द्वारा सभी आसनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर संस्था के संरक्षक कर्नल अभय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, चंद्रशेखर, राधेश्याम चौरसिया, गीता त्रिपाठी, संतोष यादव, मधु पांडे, रीता पांडे, इसरार खान, राकेश साहू, अमित ठाकुर, नीतू मिश्रा, कल्पना भद्रा सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!