भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.)की प्रीति नगर भरत नगर डूडोली रोड व्यापार मंडल के कपिल अध्यक्ष व जफर महामंत्री बने

विद्युत कटौती के विरोध में बिजली विभाग के एमडी से मुलाकात कर ज्ञापन देगा व्यापार मंडल : रितेश गुप्ता

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के महानगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद के कार्यालय बड़ी खुदान डुडौली रोड पर संपन्न हुई। प्रीति नगर भरत नगर डूडोली रोड व्यापार मंडल के औपचारिक गठन में सैकड़ों साथी उपस्थित रहे। कपिल रस्तोगी अध्यक्ष, जफर भाई महामंत्री, सुनील वर्मा, सईद अहमद, वसीम अहमद,अतुल श्रीवास्तव,अतीक अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया। उपस्थित व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना,राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि वर्तमान में सभी व्यापारी भाइयों को एकजुट होना नितांत आवश्यक है। बैठक को संबोधित करते हुए हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, अजय त्रिपाठी मुन्ना व रितेश गुप्ता ने वर्तमान समय में बिजली की आवाजाही के विषय में भी अपना आक्रोश व्यक्त किया और यह भी कहा कि जल्द ही विद्युत कटौती के विरोध में बिजली विभाग के एम डी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष सैयद फुरकान अहमद ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!