लविप्रा ने ठाकुरगंज में अवैध निर्माण सील किया

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को ठाकुरगंज के बालागंज में एक अवैध निर्माण सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी अरविन्द त्रिपाठी ने बताया कि रिजवी कन्स्ट्रक्शन एवं श्री प्रेम शंकर तिवारी द्वारा बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये हरिनगर, निकट जल निगम रोड़, बालागंज, ठाकुरगंज में लगभग 20000 वर्गफुट क्षेत्रफल में रो-हाउसिंग का निर्माण सेट बैक प्रभावित करते हुए किया जा रहा था। जिसके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-386/2021 योजित किया गया था। इसके बाद भी विपक्षी द्वारा स्थल पर चोरी-छुपे निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिस पर उक्त स्थल को सील किये जाने के आदेश दिये गये थे। इस आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता राजेश तोमर के नेतृत्व में अवर अभियन्ता भानु वर्मा द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व क्षेत्रीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से उक्त स्थल को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!