विमेंस आर्मी ट्रस्ट ने योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर विमेंस आर्मी ट्रस्ट ने अपनी पूरी टीम सहित समाज व देश को योगा के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। प्रातः 6:00 बजे सर्वोदय नगर स्थित मेरिडियन स्कूल में बच्चों का अध्यापिकाओं व प्रातः 7:30 अलीगंज के एकता पार्क में स्थानीय महिलाओ को योगा की बारीकियां व योगा से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। यह कार्यक्रम प्रिया सिंह व संगीता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विमेंस आर्मी ट्रस्ट से संगीता सिंह, प्रिया सिंह, अलका रस्तोगी, मधुलिका त्रिपाठी, एकता खत्री, रुचि रस्तोगी, राधा रस्तोगी,रोहित सिंह,मनोज सिंह चौहान, हरलीन खत्री,प्रिया सिंह रागिनी श्रीवास्तव व रश्मि सिंह उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!