विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लविप्रा उपाध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने जनेश्वर मिश्र पार्क और प्राधिकरण भवन में लगाए पौधे

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की अगुवाई में प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़े स्तर पर पौधे लगाए, जिसमें आम जनता द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए, जोकि पेड़ बनकर हमारी आने वाली पीढ़ियों को पोषित करेंगे।
सहायक उद्यान अधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क और विपिन खण्ड स्थित प्राधिकरण भवन में वृक्षारोपण किया गया। उनके द्वारा आम, आंवला और लोकाट के पौधे रोपित किये गए। इस दौरान दोनों जगहों पर 9 पौधों के चक्र से नवग्रह और 27 पौधों के चक्र से नक्षत्र वाटिका बनायी गई। इसके अलावा शारदा नगर विस्तार योजना में समाज सेवी संस्था और सृष्टि अपार्टमेंट में स्थानीय लोगों के सहयोग से बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इनमें विभिन्न प्रजाति के फल व फूलों वाले पौधे क्रमश: आम, जामुन, अंगूर, कटहल, चेरी, लोकाट, आड़ू, आंवला, पीपल, पिलखन, बेल, अर्जुन और गूलर आदि के एक हजार से अधिक पौधे रोपित किये गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!