विश्व पर्यावरण दिवस : चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन ने सिविल महानगर को 15 पौधे भेंट किये

ऑक्सीजन की महत्त्वता मरीज से ज्यादा को कोई नहीं जान सकता : ओम सिंह

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। कोरोना महामारी ने आज पूरी दुनिया को बता दिया कि जिस तरह जल ही जीवन है, उसी तरह पर्यावरण भी जीवन है। अगर हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा नहीं करेगे तो क्या नुकसान झेलना पड़ सकता है। ये आज हर इंसान समझ रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल को गमले समेत 15 पौधे भेंट किये गए।
चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ओम सिंह ने बताया कि हरियाली ही इस जहां को खूबसूरत और खुशनुमा बनाती है। पौधो का हरा रंग जहां एक ओर हमारी आंखो को सुकून देता है वहीं दूसरी ओर वातावरण में ऑक्सीजन बढ़ा कर सभी जीवों को लाभ पहुंचाता है। साथ ही सुंदर फूल हमारे घरों की सुंदरता को बढ़ाते हैं। ईश्वर के चरणों में भी अर्पित किए जाते हैं। ओम ने बताया कि मेडिसिनल प्लांट्स विभिन्न तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर फाउंडेशन ने चंपा, चमेली, अपराजिता, चांदनी, करीपत्ता, मुर्गकेश,  गुड़हल, रातरानी, स्नेकप्लांट, केशनीलप्लांट, एलोवेरा, पथरचट्टा का पौधा को अस्पताल की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से गिफ्ट किया गया।अस्पताल के हर्बल गार्डन में कुछ मेडिसिनल प्लांट्स भी दिए गए। इस मौके पर अस्पताल के सीएमएस डॉ आरसी सिंह, डॉ मनीष शुक्ला, डॉ कोमल शुक्ला व फाउंडेशन के मनोज सिंह चौहान, राजन मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!