विश्व ब्रेस्ट फ़ीडिंग वीक के अंतर्गत वीमेंस आर्मी ट्रस्ट ने झुग्गी झोपड़ी में चलाया जागरूकता अभियान

इंडियन एसोसिएशन फॉर परेन्ट्रल एंड इंट्राल न्यूट्रिशन लखनऊ चैप्टर के सहयोग से हुआ आयोजन

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। वीमेंस आर्मी ट्रस्ट ने इंडियन एसोसिएशन फॉर परेन्ट्रल एंड इंट्राल न्यूट्रिशन लखनऊ चैप्टर के सहयोग से ‘विश्व ब्रेस्ट फ़ीडिंग वीक’ के अंतर्गत रविवार को सर्वोदय नगर स्थित झुग्गी झोपड़ी में जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें माताओं को नवजात के लिए मां के दूध की उपयोगिता, आहार, मासिक धर्म के दौरान सफाई आदि के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम इंडियन एसोसिएशन की सचिव रानू सिंह, एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर सरिता त्रिपाठी, फॉर्मर चाइल्ड साइंटिस्ट आकांक्षा शुक्ला ने बताया कि जन्म के आधा घन्टा के अंदर पहला दूध नवजात को अवश्य दें। मां का दूध अमृत है। स्तनपान करने वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। सिविल अस्पताल की वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट मधुलिका त्रिपाठी ने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सम्पूर्ण आहार है। कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान अपनी साफ़ सफ़ाई, सैनिटरी नैपकिन्स के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गयी। इस मौके पर 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाओं का वजन व बीपी चेकअप किया गया। जिनमें कई गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी शामिल रही। महिलाओं को आयरन, कैल्शियम की गोलियां, फल व पर्सनल हाइजीन से संबंधित जानकारी के साथ सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में वीमेंस आर्मी ट्रस्ट से रुचि रस्तोगी, रश्मि सिंह, राधा रस्तोगी, रागिनी श्रीवास्तव, एकता खत्री, मनोज सिंह चौहान, प्रिया सिंह व उषा किरण आदि उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!