4 जून को राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में पर्यावरणविद करेंगे पर्यावरण संरक्षण पर मंथन

विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ व प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा होगा यह आयोजन, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

क्राइम रिव्यू
 
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर
इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ व प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन चार जून को कला मण्डपम भारतीय संगीत संस्थान कैसरबाग में किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से पर्यावरणविद भाग लेंगे। साथ हीं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि संस्थान लगभग 22 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है। पूर्व की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिससे जनमानस को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया जा सके। डा. मनोरमा सिंह, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू लखनऊ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा अनेक सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे विद्यार्थियों के मन में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जागृत होगी।
डा. कीर्ति विक्रम सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू एवम् समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि इस सम्मेलन में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवम् महाविद्यालयों के स्वयंसेवक उपस्थित होंगे। पर्यावरणविदों द्वारा उनका पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ज्ञानवर्द्धन किया जाएगा ताकि वे इस ज्ञान का प्रचार व प्रसार जनमानस में कर सकें। एन.बी. सिंह, उपाध्यक्ष, पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट ने बताया कि इस सम्मेलन में विद्यार्थियों के लिए तमाम प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें वृक्षारोपरण, चर्चा-परिचर्चा, काव्य गोष्ठी, नाटक मंचन, चित्रकला आदि प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!