एक महिला ने तांत्रिक के घर के सामने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, महिला ने खुद के साथ रेप और बेटी को बंधक बनाने की लिखाई थी FIR

क्राइम रिव्यू: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक महिला ने तांत्रिक के घर के सामने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला ने खुद के साथ दुष्कर्म, मारपीट सहित नाबालिग बेटी को जबरन बंधक बनाए जाने का मुकद्दमा दर्ज कराया था। आज महिला अपनी बेटी वापस बुलाने गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव की है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज के एक कस्बा की रहने वाली महिला अपने पति की बीमारी को लेकर बेहद परेशान रहती थी। महिला के मुताबिक उसके दवा इलाज कराया लेकिन पति को जरा भी फायदा नहीं हुआ। इसी बीच उसकी रिश्तेदार महिला ने उसे पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी के तांत्रिक राजू पंडा के बारे में बताया। वह पति को लेकर राजू पंडा के पास गई। महिला के कहे अनुसार तांत्रिक राजू के झाडफूंक के बाद पति की तबीयत मे आराम होने लगा। जिसके चलते महिला को पति संग वह हर 3-4 दिन में बुलाने लगा।

बताया जा रहा है कि मृत महिला ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि तांत्रिक राजू ने पति को ठीक करते करते उस पर बुरी नज़र रखने लगा। एक दिन उसने उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। जिस पर उसने इंकार कर दिया। जिस पर तांत्रिक राजू ने अपने तंत्र मंत्र से पति को जान से मार देने की धमकी दी। उसके मना करने के बाद भी तांत्रिक ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए और उसका मोबाइल वीडियो तैयार कर लिया। इसके बाद तांत्रिक महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अक्सर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। मृतक महिला ने अपनी तहरीर में आगे लिखा है कि तांत्रिक ने उसका शोषण करने के बाद उसकी 15 वर्षीय बेटी पर भी बुरी नज़र रखने लगा। 8 मई को महिला की किशोर बेटी को बहला कर तांत्रिक ने अपने घर मे बंधक बना लिया। जिसके बाद से महिला की तहरीर पर 19 जून को गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। एफआईआर में तांत्रिक राजू व उसके 3 भाई विजय अमर व सुरेन्द्र सिंह नामजद आरोपी बनाए गए हैं।

और भी पढ़ें: मुस्लिम लड़की ने प्यार में तोड़ी मजहब की दीवार, शबाना ने रजनी बन मंदिर में की हिंदू लड़के से शादी

मृत महिला ने रविवार की दोपहर लगभग 4 बजे तांत्रिक के घर जा पहुंची। वह अपनी किशोर बेटी को अपने साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन तांत्रिक व उसके भाई उसका विरोध करने लगे। इसी बात से नाराज महिला ने अपने पास रखा संदिग्ध जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर तांत्रिक की पत्नी इलाज के लिए लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!