अखिलेश यादव ने बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत पर भाजपा और प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- ‘बूथों को लूट रहे इनके लोग’

क्राइम रिव्यू: यूपी निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में मैनपुरी, सहारनपुर और फतेहपुर में बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत पर अखिलेश यादव ने प्रशासन व भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश यादव  ने कहा कि बूथों को भाजपा और प्रशासन के लोग लूट कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी  कई तरह के माध्यमों से प्रशासन व चुनाव आयोग से शिकायत कर रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ये कैसा लोकतंत्र है। लोग इनकी नाकामी पर वोट डालना चाहते हैं लेकिन भाजपा के लोग वोट डालने नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि मैंने खुद मैनपुरी एसपी से बात की है उनको भरोसा दिलाया गया है।

केशव प्रसाद मौर्य पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

मिली जानकारी के मुताबिक, कन्नौज में आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर चुटकी लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो अपनी जनसभा की सीट नहीं भर पाए वह क्या जीतेंगे। केशव मौर्य मेरी कुंडली की बात कर रहे थे वह मुख्यमंत्री की कुंडली देखेंगे तो उनको अभी स्टूल मंत्री बनाया था फिर व्हील चेयर मंत्री बना दिया जाएगा। कन्नौज में लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कन्नौज में 3 लाख वोटों से इस बार हराएंगे। मीडिया वालों इस बयान को संभाल कर रख लेना। निकाय चुनाव के दूसरे फेज में मतदान के दौरान कन्नौज में गड़बड़ी को लेकर कहा कि वह लखनऊ से 55 मिनट में कन्नौज पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!