दूल्हा करता रहा दुल्हन का इंतजार, जयमाला के कार्यक्रम के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार

क्राइम रिव्यू: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां नई नवेली दुल्हन अपने होने वाले पति के साथ सात जन्मो तक बंधन में बांधने वाली थी, कि जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होते ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसकी चर्चा इन दिनों क्षेत्र में बनी हुई है। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात आई बारात में जयमाल के बाद मंडप से दुल्हन अपने गांव के प्रेमी के साथ भाग गई। उधर शादी की रस्म पूरा कराने के लिए परिवार के लोग दुल्हन को ढूंढने लगे, लेकिन दुल्हन नहीं मिली। बिना शादी के ही रात में बारात लौट गई। इस मामले में सोमवार को पीड़ित भाई ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बखिरा थाना क्षेत्र के रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शादी उसके परिजनों ने बेलहर थाना के एक गांव में तय की थी। शादी की निर्धारित तिथि रविवार की देर शाम बारात पहुंची जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी के रस्म की तैयारी चल रही थी। रात लगभग 2 बजे दुल्हन मंडप से किसी बहाने से निकली और फिर गांव के ही प्रेमी के संग फरार हो गई। शादी के लिए लड़की वाले दुल्हन की तलाश करने लगे। इस बात की भनक दूल्हा पक्ष को हुई तो तरह-तरह की चर्चाएं चलने लगी। दुल्हन के ना मिलने पर शादी की रस्में संपन्न नहीं हुई और बिना शादी के बैरन दूल्हा बारात लेकर वापस हो गया।

और भी पढ़ें: मां ने अपनी 9 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर गला काटकर कर दी हत्या, पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

बताया जा रहा है कि दुल्हन के परिजनों ने बखिरा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन गांव के युवक से बातचीत करती थी, आरोप है कि वह युवक उसे अपने प्रेमजाल में फंसा कर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने तहरीर देकर युवती को ढूंढने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुल्हन को भगाने और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग कराई लेकिन प्रेमी प्रेमिका का कहीं पता नहीं चला, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!